लंबित विवेचनाओं का करें शीघ्र निस्तारण : एसपी
कौशाम्बी, मई 14 -- एसपी सत्यनारायण ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में समस्त शाखा प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न शाखाओं के किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई, मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने और प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध व निष्पक्ष निपटारे के सख्त निर्देश दिए। अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, पारदर्शिता, सजगता एवं उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यशैली पर बल देते हुए एसपी ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी ने द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.