मोतिहारी, अप्रैल 22 -- मोतिहारी। जिला कोषागार व जिला भविष्य निधि कार्यालय का बुधवार को डीएम सौरभ जोरवाल ने निरीक्षण किया। जांच के दौरान वरीय कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार सिंह व सहायक कोषागार पदाधिकारी धनंजय कुमार उपस्थित थे। डीएम ने कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मियों से उनकी ओर से सम्पादित कार्यों के बारे में पूछताछ की। पदाधिकारियों व कर्मियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति का अवलोकन किया। सभी समय पर बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की गयी थी। उन्होंने लंबित विपत्रों का भी जायजा लिया । इसके बाद कोषागार कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया गया। डीएम ने बजगृह का भी निरीक्षण किया। जिसमें बाहर रखे गये पुराने आलमारी, टेबल, कुर्सी आदि के बारे में पूछताछ की गयी। इस दौरान बजगृह व कोषागार कार्यालय में संधारित संचिकाओं व अन्य दस्तावेजों का अवलोकन किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.