सिमडेगा, अप्रैल 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित वारंटों, कुर्की कार्यवाही, स्थायी वारंटों एवं मालखाना प्रबंधन से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान एसपी ने लंबित वारंटों का शीघ्र निस्तारण करने, सभी थाना प्रभारियों को लंबित गिरफ्तारी एवं गैर-जमानती वारंटों का अभियान चलाकर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने बार बार वारंट होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की कार्यवाही करने, स्थायी वारंटों की समीक्षा करते हुए विशेष टीम गठित करने, मालखाना प्रबंधन में सुधार करने का निर्देश दिया। वहीं एसपी ने लापरवाही बरते जाने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- भागलपुर : कांडों के अनुसं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.