मऊ, मार्च 17 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था और अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जनपद की सुरक्षा व्यवस्था, लंबित वादों के निस्तारण और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। साथ ही जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को मुस्तैद रहने की हिदायत दी। ​कानून व्यवस्था की समीक्षा में जिलाधिकारी ने जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ​महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।​चिह्नित अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट एवं अन्य कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई तेज की जाए। ​रात्रि गश्त और पुलिस...