हरदोई, मार्च 6 -- हरदोई, संवाददाता। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ‌‌‌इसमें अविवादित वरासत के मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने चकबंदी अधिकारी सण्डीला को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जिन 59 गांवों में डेथ सर्टिफिकेट एक वर्ष पूर्व जारी हो चुके हैं। फिर भी वरासत के प्रकरण लंबित हैं। वहां विशेष अभियान चलाकर इन मामलों का जल्द निस्तारण कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चकबंदी की प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चकबंदी कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही...