मधुबनी, सितम्बर 5 -- मधुबनी,प्रधान संवाददाता। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिले में लंबित राजस्व मामलों के निष्पादन की कवायद तेज कर दी गई है। शनिवार को अपर समाहर्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी अंचलों के राजस्व मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करते हुए समय पर अनुपालन प्रतिवेदन (एटीआर) उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर आयोजित समीक्षा बैठक में सभी अंचल अधिकारियों, भूमि सुधार उप समाहर्ताओं , राजस्व प्रभारियों एवं राजस्व शाखा के कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान एसएलएसपी के तहत लंबित आवेदनों और उनके अनुपालन प्रतिवेदन की अंचलवार समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Sasaram News: लंबित राजस्व मामलों के निपटारे में देरी बर्दाश्त नहीं : डीएम ...