लंबित राजस्व आवेदनों का किया गया निष्पादन
मुंगेर, जून 19 -- धरहरा,एसं.। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को धरहरा प्रखंड कार्यालय में पूर्व से लंबित एवं प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की स्कैनिंग एवं निष्पादन का कार्य किया गया। इस दौरान राजस्व से जुड़े मामलों के आवेदनों का क्रमवार सत्यापन कर उन्हें ऑनलाइन दर्ज करने तथा त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की गई। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन भी किया गया। राजस्व अधिकारी सुंभ्राशु मिश्रा ने बताया कि, पूर्व में लंबित आवेदनों के साथ-साथ जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की स्कैनिंग एवं निष्पादन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमलोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में छह मामलों की सुनवाई, कई शिकायतों का हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.