बगहा, फरवरी 13 -- बेतिया। नगर निगम में लंबित विकास योजनाओं का शीघ्र टेंडर निकालकर क्रियान्वयन किया जाए। उक्त बातें निगम की मेयर गरिमा देवी शिकारिया ने शुक्रवार को सशक्त स्थाई समिति की बैठक के दौरान कही। मेयर की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक का संचालन नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने किया। चार घंटे से अधिक समय तक चली सशक्त स्थायी समिति की बैठक में मेयर ने नगर निगम बोर्ड द्वारा बीते साल से अब तक पारित दर्जनों महत्वपूर्ण और करोड़ों की लागत वाली विकास योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इनमें निगम को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर उभारने वाले काली बाग़ कोरिडोर निर्माण जैसी अति महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना भी शामिल है। इसके साथ ही दशकों से बदहाल नगर के न्यू बस स्टैंड का जीर्णोद्धार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.