जामताड़ा, जुलाई 31 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय नारायणपुर के सभागार में शुक्रवार को अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेश कुमार दास ने की। मौके पर बीडीओ ने अबुआ आवास, पीएम आवास एवं मनरेगा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों से लाभुकों को प्रेरित कर समय पर आवास निर्माण पूरा कराने तथा लंबित आवासों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। मनरेगा की समीक्षा के दौरान बीडीओ ने लंबित योजनाओं को जल्द बंद करने, मजदूरों का केवाईसी पूरा कराने तथा मनरेगा के तहत संचालित अन्य विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: आवास निर्...