बोकारो, अक्टूबर 5 -- बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) की आमसभा रविवार को सेक्टर-2 स्थित कला केंद्र में हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने की। महासचिव हरिओम ने कहा कि बीएकेएस सेल कॉरपोरेट और बीएसएल स्तर के लंबित मुद्दों पर कागजी कार्रवाई से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ रहा है। वहीं, प्रबंधन के खिलाफ सड़क से लेकर संयंत्र तक संघर्ष जारी है। उन्होंने वेतन पुनरीक्षण, एमजीबी, एरियर, पर्क्स, बोनस, रात्रि पाली भत्ता, वेतनमान, ग्रेच्युटी और पेंशन से जुड़े मुद्दों पर प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनके अनुसार, सेल कॉरपोरेट स्तर पर 45 से अधिक और बीएसएल स्तर पर 60 से अधिक मुद्दे लंबित हैं। हरिओम ने आरोप लगाया कि वेतन पुनरीक्षण समझौते में एनजेसीएस के संविधान का उल्लंघन हुआ और कर्मचारियों के हितों के साथ भेदभाव किया गया। इसी...