रुडकी, फरवरी 12 -- गढ़वाल मंडल के अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान ने गुरुवार को भगवानपुर तहसील का स्थलीय निरीक्षण कर लंबित मामलों पर नाराजगी जताई। उन्होंने खामियों को जल्द सुधारने और सभी वादों का तय समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए। गुरुवार को भगवानपुर तहसील पहुंचे गढ़वाल मंडल अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान ने भगवानपुर तहसील का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम को अच्छे से मेंटेन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने तहसील के सभी पटल का निरीक्षण किया। कोर्ट केश में अधूरे पड़े वादों पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि कोर्ट में जितने भी मामले लंबित हैं, उन सभी का निस्तारण एक समय सीमा के दौरान किया जाना आवश्यक है। अधिक टाइम तक किसी भी मामले को लटकाना सही नहीं है। सभी मामलों में गंभीरता से काम करते हुए उसका निस्तारण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.