चंदौली, अप्रैल 8 -- चंदौली, संवाददाता। पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से किसानों को लाभांवित करने को जिले में फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए ग्राम पंचायतों में बकाएदे कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं जिला स्तरीय अधिकारियों को मानीटरिंग के लिए लगाया गया है। मंगलवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने नियामताबाद विकास खंड के डहिया न्याय पंचायत के कबीरपुर प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित कैम्प का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी छूटे हुए पात्रों की फॉर्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) ई-केवाईसी एवं भू-अभिलेख (खतौनी-आधार लिंकिंग) को पूरा करने की सख्त हिदायत दी। ताकि पीएम किसान योजना का लाभ मिल सके और कृषि योजनाओं (केसीसी, बीमा) के लिए डेटाबेस तैयार रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारी को ग्राम सचि...