लंबित मामलों को तेजी से निष्पादित करने का निर्देश
जहानाबाद, जून 3 -- अरवल, निज संवाददाता। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय के द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति, थाना किंजर सहित कई थाना में घूम- घूम कर पदाधिकारी के साथ बैठक की गयी। इस क्रम में थानाध्यक्षों को लंबित मामले को तेजी से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि थाना अध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ता को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिनके पास जो केस है उस केस को प्राथमिकता पर निष्पादन करें और केस लंबित नहीं रखें। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि विभिन्न थाने में जाकर थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर केस का निष्पादन तेजी से कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लंबित कांडों का निष्पादन कर विधि - व्यवस्था को रखें दुरुस्त ताकि लंबित मामले नहीं रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.