गाजीपुर, मार्च 24 -- गाजीपुर। कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार की अध्यक्षता में सैनिक बंधुओं की बैठक हुई। इसमें कैप्टन प्रशान्त कुमार चौरसिया शहीद होने पर पूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौन व्रत रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। अपर जिलाधिकारी द्वारा पिछली बैठकों के आवेदन पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि जनवरी महीने तक कुल 77 आवेदन पत्र प्राप्त हुये थे। जिसमें 64 आवेदन पत्रों का निस्तारण की आख्या प्राप्त हो चुकी है। 6 प्रकरण शस्त्र एवं 7 प्रकरण दूसरे विभाग का निस्तारण लम्बित है। अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों की आख्या प्राप्त नहीं हुई है, उन सारे प्रकरणों को आईजीआरएस पोर्टल पर सम्बंधित विभाग के नाम से प्रकरण दर्ज करा दिया जाय। बैठक में 11 प्रार्थना पत्र पूर्व सैनिकों एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.