दरभंगा, मार्च 25 -- कमतौल। दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने मंगलवार को सदर टू कमतौल अंतर्गत अहिल्यास्थान स्थित डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर पुलिस बल की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, लंबित मामलों की स्थिति तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता से जुड़े मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। डीआईजी ने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा थाना स्तर पर सतर्कता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय और जवाबदेह भूमिका निभाने की हिदायत दी।मौके पर एसएसपी जग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.