कटिहार, मार्च 7 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि शुक्रवार को बारसोई डीएसपी कार्यालय में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित अपराधों की समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर संबंधित थाना अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएसपी अजय कुमार ने बैठक के दौरान सभी थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंट के निष्पादन तथा नियमित गश्ती बढ़ाने पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी थाना स्तर पर सतर्कता बरतते हुए आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने शराब तस्करी, अवैध खनन, मादक पदार्थों के कारोबार तथा अन्य संगठित अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई करने का भी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.