छपरा, अप्रैल 28 -- राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की जिला जज की अपील , सुलह योग्य मामलों के त्वरित निपटारे का अवसर छपरा, नगर प्रतिनिधि। लंबित मामलों के शीघ्र और सौहार्दपूर्ण निष्पादन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आम जनता से आगे आने की अपील की है। प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग और सचिव सह एसीजेएम राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने विवादों का स्थायी और सरल समाधान पा सकते हैं। सचिव राजीव कुमार ने जानकारी दी है कि 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के सुलह योग्य मामलों का निष्पादन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक इसके तहत आपराधिक समझौता यो...