लंबित मामलों के निस्तारण हेतु समाधान समारोह शुरू
सहारनपुर, मई 22 -- सहारनपुर। पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के आपसी सुलह एवं समझौते के माध्यम से निस्तारण के उद्देश्य से समाधान समारोह शुभारंभ किया गया था। यह अभियान आगामी 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न्याय को सरल, सुलभ और सहमति आधारित बनाते हुए आमजन तक पहुंचाना है। अभियान के तहत राज्य, जिला, तालुका तथा उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं समितियों के मध्यस्थता केंद्रों पर सुलह बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ और विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों को समझौते के माध्यम से समाधान खोजने में सहयोग करेंगे। यह भी पढ़ें- 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन, अगस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.