लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर, न्यायालय परिसर में अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम
सहारनपुर, मई 17 -- सहारनपुर, संवाददाता। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को मध्यस्थता केन्द्र में कार्यरत मध्यस्थों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार ने कहा कि मध्यस्थता का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों व थानों में लंबित मामलों का आपसी सहमति और सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण कराना है। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता एक सस्ता, सरल और गोपनीय विकल्प है, जिससे अदालतों पर बढ़ते बोझ को कम किया जा सकता है। बैठक के दौरान मध्यस्थों ने अपने अनुभव साझा किए और मध्यस्थता प्रक्रिया को अधिक सुगम व प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी दिए। इस मौके पर अपर जिला जज अभय कृष्ण तिवारी, अपर जिला जज मोहम्मद अहमद खान तथा पूर्णकालिक सचिव पप्पू कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में मध्यस्थ मौजूद रहे। इसी क्रम में न्यायालय परिसर में अग्निशमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.