गंगापार, मार्च 7 -- तहसील करछना में शनिवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताते हुए एडीएम नगर के साथ बैठक कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई। बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम करछना न्यायालय में कई मुकदमे लंबे समय से लंबित पड़े हैं, जिससे वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एडीएम नगर विनोद कुमार सिंह ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए आश्वासन दिया कि मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा और जल्द ही समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। बार अध्यक्ष संजय कुमार पांडे ने कहा कि इस संबंध में दो दिन का समय दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.