हजारीबाग, अप्रैल 21 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से एसपी अमन कुमार ने योगदान देने के बाद मंगलवार को पहली अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में एसपी ने कड़े तेवर दिखाते पुलिस अधिकारियों को जनहित और सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की चेतावनी दी। उन्होंने सभी थाना प्रभारी को जन मित्र पुलिसिंग का पाठ पढ़ाया। एसपी ने कहा कि थाना में आने आने वाले हर व्यक्ति का समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उसका समयबद्ध तरीके से समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और एससी-एसटी जैसे संवेदनशील कांडों में पुलिस अविलंब कार्रवाई करे। यह भी पढ़ें- विष्णुगढ़ अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना का एसपी ने किया निरीक्षण उन्होंने कहा कि इन सभी कांडों का ...