बोकारो, मई 29 -- बोकारो। बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीणा ने शुक्रवार को पिंड्राजोरा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके जल्द निष्पादन का निर्देश दिया। एसपी ने थाना प्रभारी रवि कुमार को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने को कहा। साथ ही चेकनाका एवं नियमित गश्ती अभियान को प्रभावी बनाने तथा आम जनता के साथ पुलिसकर्मियों को बेहतर एवं कुशल व्यवहार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सड़क सुरक्षा अधिनियम का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया। इसके अलावा शराब पीकर बाइक चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ वेदांत शंकर दिलीप टुडू, केसी सुंडी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।...