अमरोहा, अप्रैल 23 -- अमरोहा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज विवेक के निर्देशन में आगामी नौ मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी गई है। जिला न्यायालय में बुधवार को प्राधिकरण के सचिव अभिषेक कुमार व्यास की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान न्यायिक अधिकारी अभिषेक कुमार व्यास ने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा जारी नोटिसों की अधिक से अधिक तामीला कराई जाए, जिससे लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जा सके। यह भी पढ़ें- ध्यान दें, नौ मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत बैठक में तामीला (समन की तामील)...