लखीसराय, दिसम्बर 13 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। हलसी थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा के उद्देश्य से एसडीपीओ शिवम कुमार शुक्रवार को हलसी थाना पहुंचे। करीब एक घंटे तक उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों की स्थिति और नियमित गश्ती व्यवस्था की गहन समीक्षा की। इस दौरान एसडीपीओ ने थाना प्रभारी सहित सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। थाना पहुंचने के बाद एसडीपीओ ने सर्वप्रथम लंबित कांडों का विवरण मंगाया और एक-एक मामले की प्रगति पर जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन मामलों की जांच लंबे समय से लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित कांडों का समय पर निपटारा न केवल पीड़ितों को न्याय दिलाने में सहायक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.