लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर करें निस्तारण: डीएम
फिरोजाबाद, मई 25 -- कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में अभियोजन कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं समयबद्ध न्याय दिलाने के उद्देश्यों पर गहनता से चर्चा करते हुए एक-एक बिंदु की समीक्षा की। लंबित मामलों की मसीक्षा के दौरान न्यायालय एवं विभिन्न स्तर पर लंबे समय से लंबित पड़े मामलों की प्रगति जानते हुए उन्हें समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के कड़े निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.