किशनगंज, जनवरी 8 -- पौआखाली। एक संवाददाता मंगलवार की शाम एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार सिंह ने पौआखाली थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न अभिलेखों की गहन जांच की और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने विशेष रूप से लंबित कांडों की समीक्षा की। उन्होंने जांच अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो मामले लंबे समय से लंबित हैं, उनका निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने दागी पंजी और गुंडा पंजी का अवलोकन किया। एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के दागियों के भौतिक सत्यापन में तेजी लाने का आदेश दिया ताकि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने गुंडा पंजी को अद्यतन करने और नए अपराधियों के खिलाफ 'गुंडा प्रस्ताव' भेजने के लिए भी कड़े निर्देश दिए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.