किशनगंज, मई 5 -- किशनगंज। एसपी संतोष कुमार ने रविवार की देर शाम पुलिस सभागार में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। विशेष रूप से कांडों की समीक्षा की गई। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बारी-बारी से केस की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। लंबित कांडो के समय पर निष्पादन का निर्देश दिया। गंभीर मामलों में दर्ज हुए कांडो को प्राथमिकता लेते हुए निष्पादन का निर्देश दिया। महिला हिंसा से संबंधित कांडों के निष्पादन का भी निर्देश दिया। एसपी ने थाने के पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया। वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान पर विशेष जोड़ देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केस के अनुसंधानकर्ता अनुसंधान के दौरान स्थल पर अवश्य जाएं। यह भी पढ़ें- एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक ताकि निर्दोष न फंसे और दोषियों को सजा दिलायी जा सके...