लंबित मामले जल्द निस्तारित होंगे: पीसीपीओ
वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बरेका में बुधवार को कार्मिक विभाग और कर्मचारी परिषद के सदस्यों की समन्वय बैठक हुई। उन्होंने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों और समस्याएं सामने रखीं और समाधान को सुझाव भी दिए। कार्मिक विभाग ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा करते हुए उनकी शंका का समाधान किया। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (पीसीपीओ) लालजी चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कहा कि लंबित मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद, समन्वय और पारस्परिक सहयोग बढ़ाना है। उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) समीर पॉल, राजकुमार गुप्त, एमए अंसारी, पीयूष मिंज, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव और सदस्य श्रीकांत यादव, अमित कुमार, संतोष कुमार यादव, नवीन कुमार सिन्हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.