लंबित मानदेय भुगतान को लेकर जल सहियाओं ने आंदोलन का किया ऐलान
बोकारो, जून 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड असंगठित जल सहिया समिति की बैठक बुधवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के समक्ष आयोजित की गई। बैठक में जल सहियाओं के लंबित मानदेय भुगतान के मुद्दे पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित जल सहियाओं ने कहा कि लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में आगामी 26 जुलाई को झारखंड असंगठित जल सहिया समिति का बोकारो जिला सम्मेलन आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में अनिता कुमारी महतो, सरस्वती कुमारी, ललिता देवी, सरिता देवी, मनिका देवी, बसंती देवी, करुणा मंडल, रानी महतो, आरती देवी, कल्पना देवी, पूनम कुमारी, ममता देवी, पुष्पा महतो, सुशीला देवी, कल्याणी देवी, सुनीता देवी समेत बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.