लंबित मानदेय भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन
बगहा, जून 25 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। राज्यव्यापी आह्वान पर लंबित मानदेय भुगतान को लेकर गुरुवार को चनपटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलिटेटरों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बकाया मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग की। प्रदर्शन कर रहे सरोज देवी, सुंदरम देवी, मनोरमा राय, मिंता देवी, पूनम देवी, रौशन आरा, मुन्नी देवी, हुसने जहां, सुशीला कुमारी, रासमुनी देवी, रिंकी देवी आदि ने बताया कि पिछले करीब 10 महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इससे आशा कार्यकर्ताओं के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। यह भी पढ़ें- लंबित मानदेय भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन आशा संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश क्रांति ने बताया कि आशा के प्रति सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.