प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश संगठन की मंशा के अनुरूप लंबित मानदेय एवं ईपीएफ भुगतान को लेकर मनरेगाकर्मियों ने इंजी अरुण त्रिपाठी की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंगलवार को खंड विकास अधिकारी विमल कुमार श्रीवास्तव को सौंपा। मनरेगा कर्मी लंबे से समय से मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं होने की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रदेश संगठन के विशेष आह्वान पर ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्र हुए मनरेगा कर्मियों ने ज्ञापन के माध्यम से समस्या के निराकरण की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में स्वामी शरण, राजाराम, राहुल शुक्ला, नरेंद्र सिंह, बृजेश मिश्र, महेश कुमार, रामकुमार, अतीक अहमद, शैलेंद्र कुमार, रवि मिश्रा, राजेंद्र कुमार, पंकज मिश्रा, दिग्विजय सिंह, बीरू कुमार, दिनेश रजक, मुन्ना लाल, राजमणि, रामबचन शामिल रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.