प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड आसपुर देवसरा परिसर में बुधवार को मनरेगा तकनीकी सहायकों की बैठक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इंजीनियर पीसी दुबे की अध्यक्षता में हुई। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी को समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा गया। बैठक में बताया गया कि विकासखंड आसपुर देवसरा में वर्ष 2024-25 के फरवरी और मार्च का मानदेय अब तक लंबित है। साथ ही अप्रैल 2015 से मार्च 2026 तक का ईपीएफ भी तकनीकी सहायकों के यूएएन खातों में जमा नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। इंजीनियर पीसी दुबे ने कहा कि जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य विकासखंडों में ईपीएफ का भुगतान किया जा चुका है। लेकिन आसपुर देवसरा व गौरा ब्लॉक के तकनीकी सहायकों को अब तक इसका लाभ नहीं मिला। उन्होंने ...