सहारनपुर, अप्रैल 22 -- सहारनपुर, संवाददाता। लंबित मांगों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों ने मंगलवार को हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में धरना दिया। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति, उत्तर प्रदेश तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन (उ.प्र.) जनपद शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित धरना-प्रदर्शन में पेंशनर्स से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष चन्द त्यागी ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री सतीश कुमार गर्ग ने किया। प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर केंद्रीय आह्वान के तहत आयोजित धरना-प्रदर्शन में पेंशनरों की विभिन्न लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की कि पेंशनर्स से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाए। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन व...