लंबित मांगों को लेकर वीबी जी रामजी कर्मियों ने किया कलमबंद हड़ताल का ऐलान
कुशीनगर, जून 6 -- कुशीनगर। ग्राम रोजगार सेवकों एवं वीबी जी-राम-जी से जुड़े अन्य कर्मियों ने लंबित मांगों के निस्तारण तक सामूहिक कलमबंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से मानदेय भुगतान, ईपीएफ जमा करने, मानदेय वृद्धि तथा एचआर पॉलिसी लागू करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें लंबित हैं। कई बार मांग उठाए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम रोजगार सेवकों, तकनीकी सहायकों, लेखा सहायकों तथा अन्य वीबी जी-राम-जी कर्मियों ने निर्णय लिया है कि मांगों का समाधान होने तक वे कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार और संबंधित विभाग को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.