लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने सौंपा ज्ञापन
गाजीपुर, अक्टूबर 1 -- सिधागरघाट। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की कासिमाबाद तहसील इकाई ने गुरुवार को विभिन्न लंबित मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मौर्या के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में मांगों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। लेखपालों ने बताया कि वे वेतन विसंगति दूर करने, प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे लागू करने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति सूची जारी करने और विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से लेखपालों में नाराजगी है। इसी क्रम में 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्कों का बहिष्कार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लेखपालों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ज्ञापन देने वालों में तहसील मंत्री सुरेंद्र सिंह यादव, सुनील ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.