शामली, अक्टूबर 3 -- शामली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से लेखपाल संवर्ग की लंबित एवं न्यायोचित मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। लेखपालों ने कहा कि लगातार बढ़ते कार्यभार और संसाधनों की कमी के बावजूद उनकी कई वर्षों पुरानी मांगों पर शासन स्तर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। संघ ने मांगों का समाधान न होने पर 17 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। ज्ञापन में लेखपालों ने प्रारंभिक वेतनमान लेवल-5 (ग्रेड पे 2800) किए जाने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग प्रमुखता से उठाई। कहा कि यह मांग करीब दस वर्षों से लंबित है। यह भी पढ़ें- लेखपालों ने तहसील परिसर में दिनभर दिया धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन इसके अलावा वर्ष 2019 के बाद अंतर्मंडलीय स्थानांतरण नहीं होने का मुद्दा उ...