मोतिहारी, अगस्त 29 -- मोतिहारी। नगर संवाददाता पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, भेदभाव रहित उत्पादकता आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना लागू करने और आईडीबीआई के विदेशीकरण से बचाने की मांगों के निस्तारण को लेकर बैंककर्मियों ने स्टेट बैंक बिहार शाखा के सामने गुरुवार को प्रदर्शन किया। शुक्रवार को काला बिल्ला धारण कर विरोध जताया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की पूर्वी चम्पारण जिला इकाई के आह्वान पर स्टेट बैंक छतौनी, इण्डियन बैंक राजा बाजार तथा केनरा बैंक मुख्य मार्ग व जिला मुख्यालय मोतिहारी के अन्य बैंकों में काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। फोरम के जिला संयोजक डी एन त्रिवेदी ने कहा कि नवंबर 2025 से लगातार तीन महीने तक मांगों के समर्थन में प्रदर्शन, धरना, रैली और इंटरनेट माध्यम पर अभियान चलाया...