आजमगढ़, मई 2 -- बिलरियागंज। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन इकाई ने लंबित मांगों और विभागीय अव्यवस्थाओं के खिलाफ शनिवार को शहीद भवन में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। बिजली विभाग के कर्मियों ने विभाग में संसाधनों की कमी और जूनियर इंजीनियरों के कथित उत्पीड़न पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस जांच के सीधे जेई पर दंडात्मक कार्रवाई करना गलत बताया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि वेतन कटौती पर रोक लगाई जाए। स्वीकृत मैन पावर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उत्पीड़न पर रोक लगे और रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। विरोध प्रदर्शन में आलोक रंजन, प्रेमचंद, धीरेंद्र, आकाश गुप्ता, सहदेव राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अभय के निलंबन के बाद दूसरे जेई ने नहीं संभाला कार्यभार यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्म...