लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगा भारतीय मजदूर संघ
रांची, अगस्त 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रदेश भारतीय मजदूर संघ की बैठक में श्रमिकों और कर्मचारियों से जुड़े लंबित एवं ज्वलंत मुद्दों को लेकर आंदोलन को व्यापक देने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार को धुर्वा में अखिल भारतीय संगठन मंत्री बी. सुरेंद्र के नेतृत्व में हुई बैठक में केंद्र सरकार के समक्ष रखी गई 11 सूत्री मांगों के समर्थन में रांची में प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया। संघ ने न्यूनतम पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिमाह करने और इसे आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की मांग की है। इसके अलावा ईपीएफ, ईएसआईसी और बोनस की गणना के लिए निर्धारित कवरेज सीमा को दोगुना करने की मांग रखी गई है। संगठन ने पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू करने की भी मांग की है。 यह भी पढ़ें- भारतीय मजदूर संघ 11 सूत्री मांगों को लेकर करेगा विराट प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.