मेरठ, सितम्बर 10 -- उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष शशि कुमार मिश्र एवं कार्यकारी अध्यक्ष राकेश अग्निहोत्री की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को नगर निगम मेरठ के जल-मल कर्मचारी संघ के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लंबित मांगों को लेकर निगम और अन्य निकाय कर्मचारियों का शीघ्र ही प्रदेशव्यापी बड़ा आंदोलन होगा। बैठक में शासन स्तर पर स्थानीय निकाय कर्मचारियों की सेवा संबंधी विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों की पूर्ति के लिए पूर्व में महासंघ एवं कर्मचारी संगठनों द्वारा अनेक आंदोलन, बैठकें एवं शासन स्तर पर पत्राचार किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक मांगों के संबंध में कोई निर्णयात्मक एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।...