काशीपुर, मार्च 24 -- काशीपुर। 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। अभियंताओं ने खंड कार्यालय पर धरना देते हुए नारेबाजी की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ काशीपुर के शाखा सचिव हिमांशु पंत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अभियंता हड़ताल में शामिल हुए। यहां केशव सिंह, गौरव पाठक, मनमोहन सिंह ऐरी, ज्योति रावत, राजेश भट्ट, राजन पंत, नरेंद्र सिंह रावत, किशोर पटवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.