मऊ, जून 2 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी रामाकांत को सौंपा। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर विकास खंड के समस्त ग्राम रोजगार सेवक दो जून से कलमबंद हड़ताल तथा मोबाइल एनएमएमएस हाजिरी बंद कर विरोध जताया। ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि वे मनरेगा योजना एवं ग्रामीण विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उनकी वर्षों पुरानी जायज मांगें अब तक लंबित हैं। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग किया कि 4 अक्तूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा घोषित मानव संसाधन नीति (एचआर पॉलिसी) का शासनादेश जारी किया जाए। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने शुरू की कलमबंद हड़ताल मनरेगा ...