लंबित मांगों को लेकर आशाओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
आगरा, जून 18 -- भारतीय मजदूर संघ के देशव्यापी आह्वान पर गुरुवार को 'आशा, आशा संगिनी कर्मचारी संगठन, उत्तर प्रदेश' के बैनर तले जिले भर की स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। आशा बहनों ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिला अध्यक्ष पप्पी धनगर के नेतृत्व में आयोजित इस ज्ञापन कार्यक्रम में ताजनगरी के कोने-कोने से बड़ी संख्या में आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कलक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। संगठन की पदाधिकारियों ने कहा कि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होने के बावजूद उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। यह भी पढ़ें- भारतीय मजदूर संघ ने 22 सूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.