रामगढ़, जून 9 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य के मनरेगा कर्मी लगभग तीन महीनों से अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। मंगलवार को दिन भर जिला के मनरेगा कर्मी समाहरणालय के समीप धरना में शामिल हुए।

आंदोलन का उद्देश्य जिला सचिव कुमार विवेक ने कहा कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह आंदोलन किसी सरकार के विरोध का आंदोलन नहीं है, बल्कि सम्मानजनक सेवा शर्तों, सामाजिक सुरक्षा और न्यायपूर्ण व्यवस्था की मांग का आंदोलन है। हमारा सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि एक ही मनरेगा व्यवस्था में कार्यरत कर्मियों के बीच इतना बड़ा अंतर क्यों है? एक ओर राज्य मनरेगा कोषांग में कार्यरत कर्मियों को ग्रेड-पे की सुविधा प्राप्त है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत हजारों मनरेगा कर्मी आज भी मात्र 12000 रुपये प्रतिमाह मानदेय पर पूर्णकालिक सेवाएं देने को विवश हैं। ...