बांदा, अगस्त 12 -- बांदा। बैंको में पांच दिवसीय साप्ताहिक कार्य की मांग के समर्थन में बुधवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की जिला इकाई ने कैनरा बैंक स्टेशन रोड शाखा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित महत्वपूर्ण मांगों के लिए इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बीच लिखित समझौते के बावजूद, डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंसियल सर्विसेज, मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस व भारत सरकार के उदासीन व ढुलमुल रवैये से निराश हैं। शाम साढ़े पांच बजे प्रदर्शन किया। कार्यक्रम रावेन्द्र कुमार शुक्ला, नरेंद्र कश्यप, कुलदीप यादव, आशिफ नजमी, दीपक गुप्ता, अरुण अम्बेडकर, पराग वर्मा, नवल, संतोष, शिवानी गुप्ता, राकेश गुप्ता, विमल मिश्रा, महेश चौरसिया, कुलदीप सोनी, इशिता सर्राफ, निखिल, नमन गुप्ता आदि लोगों ने भाग लिया। यह भी पढ...