आजमगढ़, मार्च 25 -- आजमगढ़,संवाददाता। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को जिले के मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों का हाल जाना और लंबित मांगों के निस्तारण होने तक संघर्ष करने का भरोसा दिया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने धारा 12 धारा 18 एवं धारा 21 को समाप्त करके शिक्षकों का शोषण करने का जो कुचक्र रचा है। उसे संघर्षों के बल पर वापस कराया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि शिक्षकों की सुरक्षा व्यवस्था की कवच धारा 21 को निष्क्रिय करने के कारण आज प्रबंधतंत्र मनमानी तरीके से शिक्षकों का शोषण कर रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि आज शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा की सुविधा और विषय विशेषज्ञों की पुरानी पेंशन बहाली का शासनादेश संगठन के संघर्ष के बल...