छपरा, मई 20 -- फोटो- 31 - छपरा स्थित बीएसएनएल मुख्यालय के समक्ष पांच सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को धरना देते बीएसएनएल पेंशनर पेंशनरों की मांगों को लेकर बीएसएनएल मुख्यालय के समक्ष धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी छपरा। यह भी पढ़ें- कटिहार:बीएसएनल पेंशनर्स ने मांग के समर्थन में किया धरना प्रदर्शनधरना का आयोजन भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) पेंशनर्स यूनियन के संयुक्त मोर्चा मुख्यालय, नई दिल्ली के आह्वान पर छपरा स्थित बीएसएनएल मुख्यालय के समक्ष पेंशनरों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय कृष्ण पाठक ने की। धरना के दौरान पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद वक्ताओं ने कहा कि जनवरी 2026 से लंबित महंगाई भत्ते (डीए) का अधिकतम भुगतान किया जाना चाहिए। इसके साथ ही वर्ष 2017 स...