लंबित मनरेगा योजनाओं को समय पर क्रियान्वित करने की मांग
गिरडीह, मई 18 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित प्रखंड कार्यालय के समक्ष सोमवार को मनरेगा मजदूर, मेट एवं लाभुकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मनरेगा कर्मियों की हड़ताल में चले जाने से संचालित योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वन नहीं हो पाने पर असंतोष जताया गया। इस संबंध में बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा तीस जून तक मनरेगा से क्रियान्वित योजनाओं को पूरा करने संबंधी गाइडलाइन जारी की गई है। लेकिन पिछले कई वर्षों से पंचायतों में संचालित मनरेगा की सैकड़ों योजनाएं लंबित है। लोगों ने मजदूरों की परेशानी एवं लंबित योजनाओं के लाभुकों की समस्या को देखते हुए युद्ध स्तर पर लंबित परियोजनाओं को क्रियान्वित करने की मांग प्रशासन के अधिकारियों से की। यह भी पढ़ें- डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, 14 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश मौके पर छोटेलाल बास्के, प्रवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.