महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मनरेगा के कार्यों का वर्षों से लंबित भुगतान अब जनपद में सियासी रंग लेने लगा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने डीडीओ भोलानाथ कन्नौजिया को ज्ञापन सौंपकर बकाया भुगतान तत्काल कराने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आंदोलन कि चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो सीडीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा मजदूरों व लाभार्थियों को लंबे समय से मेहनताना नहीं मिलने के कारण वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन की जिम्मेदारी ह...