भभुआ, फरवरी 26 -- राजस्व महाअभियान के दौरान लोगों ने भूमि मापी के लिए दिया था आवेदन विभाग के सचिव के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अंचलवार की प्रतिनियुक्त (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजस्व महाअभियान के दौरान भूमि मापी के मिले आवेदनों के निष्पादन के लिए जिला प्रशासन द्वारा चकबंदी अमीनों की प्रतिनियुक्ति अंचलों में की गई है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, लंबित भूमि की मापी के लिए अमीनों की प्रतिनियुक्ति चकबंदी विभाग के सचिव सह निदेशक द्वारा जारी पत्र एवं निर्देश पर की गई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया है कि विनय भूषण शर्मा व लखन लाल शर्मा की चैनपुर अंचल, वरुण कुमार सिंह व चंद्रमोहन सिंह की चांद, कमल किशोर सिंह व ब्रजकिशोर सिंह का भगवानपुर, मोहम्मद मुश्किल का रामपुर में प्रतिनियुक्ति की गई है। इस...